नीमच। शेख़ सय्यद पठान कमेटी के सरपरस्त एवं वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष फिरोज भाई पठान का जन्मदिन होटल बिस्मिल्लाह में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं शेख़ सय्यद पठान कमेटी और वक्फ कमेटी के सदस्यों ने साफा बांधकर, गुलपोशी कर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित मित्रों एवं शुभचिंतकों ने फिरोज भाई पठान के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।