गरोठ। तनीषा परमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गरोठ में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई।
हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोग-
रैली में सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुए। बैनरों पर “तनीषा परमार को न्याय दो” और “गरोठ बिजली विभाग मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखे हुए थे। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए निकाली गई।
लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग-
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तनीषा परमार के साथ यह घटना हुई। उन्होंने संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। दर्शन के दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया, वहीं प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।