कंजार्डा। मालवा अंचल के कंजार्डा सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम होते-होते राहत मिली।
धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश-
शाम करीब 4 बजे आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज धूल भरी आंधी चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कंजार्डा चौकड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ मध्यम आकार के ओले भी गिरे।
कोई बड़ा नुकसान नहीं-
तेज हवाओं और आंधी के बावजूद फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि आंधी के चलते कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
वाहन चालकों को हुई परेशानी-
आंधी और धूल के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा।
गर्मी से मिली राहत-
दोपहर तक लू के थपेड़ों के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम को बदले मौसम के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश से नौतपा जैसी गर्मी से तत्काल राहत मिली है।