मनासा। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर, जगतगुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज 6 मई बुधवार को मनासा स्थित रामद्वारा में पधारेंगे।
रामस्नेही संप्रदाय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जगतगुरु स्वामीजी के मुखारविंद से मनासा रामद्वारा में 6 मई से 9 मई तक प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
संप्रदाय द्वारा नगर की धर्मप्रेमी जनता से आचार्यश्री के प्रवचनों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।