BREAKING NEWS
खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, अब तक 260.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जाट चौकी पुलिस और मुखबिर की.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पहल, नीमच में.. <<     दिलवाड़ा जैन महातीर्थ के 1000वें वर्ष महोत्सव.. <<     मंदसौर में दिल्ली की घटना के विरोध में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजेश नलवाया (कॉमर्स एकेडमी),.. <<     KHABAR : इंदौर में आयोजित प्रांतीय सभा में.. <<     KHABAR : आयुर्वेद से सेहत की सौगात, नीमच जिले के.. <<     NEWS : अंगदान-जीवनदान का संदेश लेकर निकली.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय.. <<     BIG REPORT : रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला.. <<     REPORT : 44 शासकीय सेवकों को मिला पदोन्नति का तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 1:00 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर की शालीमार कॉलोनी में भयानक हादसा, ऑटो से सामान उतारते समय हुई बड़ी अनहोनी, तेज रफ्तार बाइक ने युवक को उड़ाया, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की शालीमार कॉलोनी के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दिलीप पाटीदार (37), निवासी नयापुरा जैन मंदिर के पास, प्रतापगढ़ से मंदसौर लौट रहे थे। शालीमार कॉलोनी के पास उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े मोहसिन (35), निवासी नारायण नगर, मंदसौर को टक्कर मार दी।

मोहसिन पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं। वे शालीमार कॉलोनी स्थित एक आयरन वर्कशॉप पर सामान उतारने पहुंचे थे। जैसे ही वे ऑटो से नीचे उतरे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।टक्कर के बाद बाइक सवार दिलीप भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा, जिससे उसके हाथ और पैर में चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, मोहसिन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। वहीं दिलीप का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार द्वारा मोहसिन को टक्कर मारते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE