नीमच। बढ़ती गर्मी और नौतपा की भीषण तपिश को देखते हुए माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा आमजन के लिए ठंडे शरबत वितरण का सेवा कार्य किया गया। समाज के इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गर्मी से राहत महसूस की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ललित राठी ने बताया कि समाज द्वारा 23 मई को विजय टॉकीज चौराहे तथा 24 मई को महेश सर्किल पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्वदेशी पतंजलि गुलाब शरबत का वितरण किया गया।
सेवा आयोजन के दौरान राहगीरों, महिलाओं, बच्चों एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया, सचिव सुरेश सोडाणी, उपाध्यक्ष जगदीशचंद माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष निर्मल दरक सहित समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। समाज के अनेक सदस्यों ने शरबत वितरण सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई।