चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने साधु-संतों, ऋषि-मुनियों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति के रक्षक एवं वाहक साधु-संतों की रक्षा एवं सम्मान के लिए विहिप सदैव दृढ़ संकल्पित है।
मांगों का पूर्ण समर्थन
उन्होंने कहा कि साधु-संतों की सुरक्षा से संबंधित मांगों का विश्व हिंदू परिषद पूर्ण समर्थन करती है तथा आवश्यकता पड़ने पर इस विषय पर कार्य योजना बनाकर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।
गृह मंत्री को भेजा गया पत्र
उन्होंने बताया कि संतों के आहार एवं विहार के दौरान हो रहे हमलों के संबंध में विहिप की भावना को व्यक्त करते हुए गृह मंत्री को पत्र प्रेषित कर इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक एवं सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।