नीमच। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा सोमवार को जिला अस्पताल के सिविल हॉस्पिटल स्थित मैटरनिटी वार्ड में सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए नवजात शिशुओं के लिए 50 बेबी किट्स वितरित की गईं। संस्था द्वारा अपैक्स से प्राप्त इन किट्स का वितरण प्रसूता माताओं एवं नवजात शिशुओं को किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना था। बेबी किट्स मिलने पर अस्पताल में मौजूद महिलाओं एवं उनके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए संस्था का आभार जताया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रज़िया अहमद, जोन वुमन इम्पावरमेंट डिप्टी डायरेक्टर आशा सांभर, उपाध्यक्ष माया वीरवाल सहित संस्था की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस सेवा कार्य को समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की प्रेरणादायक पहल बताया।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।