शाजापुर। ग्राम भैसायागड़ा में बाघेला परिवार द्वारा अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति एवं आत्मा की शांति के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत मूल पाठ का आयोजन कराया जा रहा है। धार्मिक माहौल के बीच पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
बाघेला परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पंडितजी द्वारा विधि-विधान से श्रीमद्भागवत कथा एवं मूल पाठ का वाचन किया जा रहा है। आयोजन में परिवार के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परिवारजनों ने बताया कि सामूहिक रूप से किए जाने वाले पितृ मोक्ष पाठ से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन पूर्णाहुति, हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।