BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 6:49 pm
KHABAR : चाँदशाह वली बाबा के 51वें सद्भावना उर्स का कव्वाली एवं कुल की रस्म के साथ समापन, नीमच में सूफियाना कलामों से गूंजा माहौल, देशभर से पहुंचे जायरीन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हजरत चाँदशाह वली बाबा (र.अ.) तामीर कमेटी, कौमी एकता, महू रोड नीमच द्वारा आयोजित चार दिवसीय 51वें सद्भावना उर्स का समापन 24 मई रविवार को फजर नमाज के बाद कुल की रस्म के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया।

कमेटी सदर बबलू भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स की शुरुआत स्व. गजानंद शर्मा (एडवोकेट) एवं सूफी कय्यूम भाई टांडे वाले की प्रेरणा से की गई थी। उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उर्स के दौरान महफिल-ए-शमा एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उस्ताद अनवर साबरी (फिरोजाबाद, यू.पी.), समीर असलम साबरी (चित्तौड़गढ़) तथा स्थानीय कलाकार अकसद-अकहस हसनैन बफाती कव्वाल बच्चा एंड पार्टी ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए। प्रस्तुत कव्वालियों ने समा बांध दिया और श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया।

कार्यक्रम में “तेरे इश्क ने मुझे यहां खींच लाया”, “तेरे रहबर अली मौला”, “राहे खुदा में हुसैन की कुर्बानी” सहित अनेक सूफियाना एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

उर्स में नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, इंदौर, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। दरगाह पर इत्र, लोबान एवं फूल अर्पित कर अमन-चौन की दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर कमेटी सदर बबलू भाई, उपाध्यक्ष मजीत भाई मुल्तानी, हाजी बब्बू भाई, अनवर साबरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE