नीमच। जीवन की अनिश्चितता के बीच कभी-कभी कुछ विदाइयाँ पूरे समाज को गहरे शोक में डुबो देती हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर सोमवार को सामने आई, जब बाबजी नेटवर्क के साथी मोहनित कैथवास के चाचा जी महेश बौरासी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, समाजजनों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय महेश बौरासी नीमच जिले के अरनिया निवासी स्वर्गीय मथुरा लाल बौरासी के सुपुत्र एवं दिनेश अन्नु के बड़े भाई थे। वे सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज मंगलवार 26 मई 2026 को सुबह 10 बजे निज निवास अरनिया से निकाली गई, जो मोक्षधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजजन एवं परिचित शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेश बौरासी पासी समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।