देवरी खवासा। गांव देवरी खवासा के दो होनहार युवाओं धीरज गुर्जर एवं अर्जुन बैरागी का इंडियन आर्मी में चयन होने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। दोनों युवाओं की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
धीरज, गोवर्धन गुर्जर के पुत्र हैं, जबकि अर्जुन, सत्यनारायण बैरागी के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवाओं ने कठिन मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर यह सफलता हासिल कर गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि धीरज और अर्जुन की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। परिजनों ने दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया। इंडियन आर्मी में चयन पर दोनों युवाओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।