नीमच। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर इसे देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण का ऐतिहासिक कालखंड बताया।
उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी और तब से भारत ने “पॉलिसी पैरालिसिस” के दौर से निकलकर “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के मार्ग पर तेजी से प्रगति की है।
शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए “अंत्योदय” के संकल्प को साकार किया है। “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में विकास एवं जनकल्याण की नई इबारत लिखी है।
मनीष शर्मा ने कहा कि आज भारत “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है और देशवासियों को इस विकास यात्रा का सहभागी बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सेवा, सुशासन, नवोत्थान एवं गरीब कल्याण की इस ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।