नीमच। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी “उत्सरंग” में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए 21 से अधिक अवार्ड प्राप्त किए। यह भव्य समारोह होटल सायाजी, इंदौर में आयोजित किया गया।
समारोह में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा भावना एवं सक्रिय कार्यशैली के लिए विशेष “शाइनिंग लीडरशिप अवार्ड” तथा “ई-एडमिन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की कोषाध्यक्ष दिव्या जैन को “सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन” अवार्ड तथा क्लब एडिटर शिवांगी जैन को “वॉइस ऑफ द क्लब” एक्सीलेंस एडिटर अवार्ड प्रदान किया गया।
क्लब को सिलाई मशीन वितरण, साइकिल वितरण, टेलीविजन वितरण, स्मार्ट कूड़ादान स्थापना, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, “साड़ी से स्वाभिमान” अभियान, शौचालय निर्माण, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ नागरिक सहायता, गुड टचदृबैड टच जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास कार्यक्रम तथा “मेरी किताब” वितरण सहित अनेक जनहित प्रकल्पों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह, इंटरनेशनल इनर व्हील वाइस प्रेसिडेंट 2026-27 सरिता लोहानिया तथा एसोसिएशन प्रेसिडेंट 2026-27 वीनूठा हरीश के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
क्लब की आगामी आईएसओ डिंपल चांदना भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
क्लब की इस उपलब्धि पर सदस्यों में हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष पूजा गर्ग ने इसे टीम भावना और निरंतर सामाजिक सेवा का परिणाम बताया।