BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, अब तक 260.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जाट चौकी पुलिस और मुखबिर की.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पहल, नीमच में.. <<     दिलवाड़ा जैन महातीर्थ के 1000वें वर्ष महोत्सव.. <<     मंदसौर में दिल्ली की घटना के विरोध में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजेश नलवाया (कॉमर्स एकेडमी),.. <<     KHABAR : इंदौर में आयोजित प्रांतीय सभा में.. <<     KHABAR : आयुर्वेद से सेहत की सौगात, नीमच जिले के.. <<     NEWS : अंगदान-जीवनदान का संदेश लेकर निकली.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 2:18 pm
KHABAR : महाकाल दरबार में नृत्यांजलि, गंगा दशहरा पर 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक बिना रुके थिरकेंगे कदम, कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार सुबह 6रू30 बजे से अखंड नृत्य आराधना का आयोजन शुरू हुआ। भगवान महाकाल को समर्पित यह विशेष कार्यक्रम लगातार 16 घंटे तक चलेगा, जिसमें कलाकार शयन आरती तक अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।


4 वर्ष की बच्ची से लेकर 40 वर्ष तक की महिला कलाकार
पूरे आयोजन के दौरान मंच पर नृत्य की प्रस्तुति बिना रुके जारी है। अलग-अलग समूहों को 15 से 20 मिनट का समय दिया गया है। कार्यक्रम में 4 वर्ष की बच्ची से लेकर 40 वर्ष तक की महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं, जो गणेश वंदना, शिव स्तुति, माता की आराधना, भजन और लोकगीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दे रही हैं।इस आयोजन में 50 से अधिक कलाकार भाग ले रहे है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा तबला वादन भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


रसराज प्रभात नृत्य संस्थान
रसराज प्रभात नृत्य संस्थान पिछले 38 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है। आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं, जिसके लिए कलाकारों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास किया। कार्यक्रम में संस्थापक राज कुमुद ठोलिया, मुख्य अतिथि अर्पण भारद्वाज और गोविंद गंधे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय मिश्रा, पंडित विशाल शुक्ला और भारती सिंह राजपूत ने सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE