BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 4:57 pm
KHABAR : गंगा दशमी पर संतो का शिप्रा पूजन, उज्जैन में पेशवाई के साथ सिंहस्थ सा नजारा, विदेशी भक्तों ने भी की पूजा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। गंगा दशहरा पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महामंत्री और स्वर्गीय पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर केला पुरी किको आइकवा के साथ विदेशी भक्तों ने माता शिप्रा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान अखाडा परिषद के अध्यक्ष और महासचिव घाट की सफाई करते हुए नजर आए। पूजन के बाद साधु संतों के द्वारा जूना अखाड़े से पेशवाई निकाली।


गंगा दशहरा पर माता शिप्रा और गंगा नदी के पूजन अर्चन का विशेष महत्व माना गया है इसलिए प्रति वर्ष अखाड़ा परिषद की ओर से मां गंगा और मां शिप्रा का पूजन अर्चन किया जाता है। इसी के चलते उज्जैन के दत्त अखाडा घाट पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, महासचिव हरी गिरी और पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर केला पुरी केको आइकवा ने माता शिप्रा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान घाट पर जापान के कई विदेशी भक्त भी माता के साथ पूजन अर्चन में शामिल हुए। 


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री ने संतों के साथ घाट पर साफ सफाई कर  स्नान किया । इसके बाद महामंडलेश्वर केको आइकवा ने दत्त अखाड़ा स्थित मंदिरों में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद दत्तअखाड़े से घोड़े बग्गी बंद के साथ पेशवाई निकाली गई, यह पेशवाई शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई दातार अखाड़े पर पहुंची। 


यहां पर पेशवाई का भव्य स्वागत किया गया। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार के बाद शिप्रा नदी में पूजन का विशेष महत्व है इसलिए यहां पर पूजन अर्चन किया गया है। घाट की सफाई कर स्नान किया गया है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जल्द ही शिप्रा को शुद्ध जल से भरने की अपील संतों ने की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE