नीमच। धर्म, संगठन और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नीमच की साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ सभा भवन, राज कॉलोनी नीमच में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में वर्ष 2026-2028 के लिए नवीन कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
सभा में सुभाष बाफना को अध्यक्ष, राजेश गोखरू को सचिव तथा महावीर बाफना को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर सुबोध भंसाली एवं पारस गोयल, सह सचिव पद पर पंकज भंसाली, मीडिया प्रभारी के रूप में अजय बोथरा तथा शनिवारीय सामायिक संयोजक के रूप में शरद गोयल को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित टीम के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।