रतलाम। दिनांक 26 मई 2026 को आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ एवं गंगा दशमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिवस विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
महोत्सव के दौरान भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक आयोजनों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर ठंडे पेय, रसना एवं कुल्फी वितरित कर सेवा भाव प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।
यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।