मनासा। 88वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीहनुमानजी एवं सती माता की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया।
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री चेतनरामजी की प्रेरणा से मंदिरों की नगरी में पिछले 88 सप्ताह से धर्म, आध्यात्म और सत्संग की निरंतर धारा प्रवाहित हो रही है। आयोजन का शुभारंभ लाभार्थी रमेशचंद्र किशनलाल माली छातोत परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
सत्संग में भजन गायकों ने भक्ति रस की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे।
सनातन सत्संग मंडल ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं लाभार्थी परिवारों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ 2 जून को रात्रि 8.30 बजे श्री बालवीर हनुमान मंदिर, भड़जी गली में आयोजित होने की जानकारी दी।