मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में जैन समाज के विद्वान मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश करीब 10 वर्षों के बाद होने जा रहा है, जिससे नगर में हर्ष का वातावरण है।
मुनि श्री 28 मई गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे यति जी के मंदिर से नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 8.45 बजे वर्धमान धर्मशाला में धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मुनि श्री के अमृत प्रवचन होंगे। प्रातः 9.30 बजे आहारचर्या संपन्न होगी।
सायं 6.30 बजे गुरु भक्ति, तथा सायं 7.30 बजे आचार्य वंदना एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शिखरचंद जैन ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में धर्मसभा में उपस्थित होकर मुनि श्री के प्रवचनों का लाभ लेने की अपील की है।