चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर में पिछले 2-3 माह से सूने मकानों के ताले तोड़कर रात्रि में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने सदर एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मई 2026 को प्रार्थी प्रदीप जैन निवासी बापू नगर सेंती, चित्तौड़गढ़ द्वारा अपने घर से जेवरात एवं नगदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।
एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार निगरानी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। जांच में भीलवाड़ा निवासी दीपक लौहार और मोहित पहाड़िया की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिन्हें डिटेन कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शहर में कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया-
09-10 मई 2026 को बापू नगर सेंती में मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी
04-05 अप्रैल 2026 को पन्नाधाय कॉलोनी में चोरी की वारदात
04-05 अप्रैल 2026 को गांधी नगर क्षेत्र में विद्या निकेतन स्कूल के पास चोरी
इन सभी मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों एवं बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
- दीपक लौहार (32), निवासी मारुति नगर, भीलवाड़ा
- मोहित पहाड़िया (21), निवासी संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा
पुलिस टीम-
एएसआई जगदीश चंद्र ओझा, कांस्टेबल बलवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार सहित थाना सुभाषनगर एवं कोतवाली भीलवाड़ा पुलिस टीम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।