शाजापुर। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाजापुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस को सूने मकान में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
सूने मकानों में रात्रि के समय हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 26.05.2026 को फॉरेंसिक टीम द्वारा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी रेहान उर्फ चुन्ना निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शाजापुर की पहचान की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने साथियों पीरुशाह पिता हबीबशाह उम्र 26 वर्ष एवं हर्ष पिता रामेश्वर मालवीय उम्र 22 वर्ष निवासीगण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना लालघाटी जिला शाजापुर के साथ मिलकर ग्राम आलाउमरोद स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने मकान में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर चांदी का कंदोरा, एक जोड़ी पायजेब, चांदी की अंगूठी, चांदी की पट्टी, छोटे बच्चे का कड़ा, बच्ची के पैरों के कड़े सहित एक एलसीडी, होम थिएटर एवं दो छोटे स्पीकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.05.2026 को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 27.05.2026 को आरोपियों के कब्जे से एक एलसीडी, एक होम थिएटर, दो छोटे साउंड बॉक्स एवं एक छोटी सायकल जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,000 रुपये है। चोरी गई चांदी की सामग्री की बरामदगी हेतु आरोपी रेहान उर्फ चुन्ना का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी हर्ष एवं पीरुशाह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में का.उनि. निर्मल तिग्गा, उप निरीक्षक वरुण सिदंल, प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर, आरक्षक 390 संजय पटेल, आरक्षक 352 जितेन्द्र जाटव एवं आरक्षक 207 सुनील चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।