सनावद। त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा बकरा ईद की नमाज अदा करने के लिए अल सुबह 6ः30 जरदार चौक से अंजुमन इस्लाम कमेटी द्वारा शहर काजी हाफिज अजमल खान अशरफी साहब की कयादत में नारा ए तकबीर के साथ इस्लामी परचम के साए में जुलूस निकाला। जो एसोसिएशन चौक होता हुआ खरगोन रोड स्थित ईदगाह पहुंचा। 7ः15 बजे नमाज अदा की गई खुत्बा हुआ और मुल्क में अमन खुशहाली तरक्की भाई चारा कायम रहे दुआ की। सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शेख साकेरीन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर ईदगाह पर नमाज अव्वल वक्त पर अदा कराई।
इस दोरान तहसीलदार केसिया सिंग सोलंकी, सीएमओ राजेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव पटवारी नारायण दसाने सहीत पुलिस नपा और राजस्व का अमला मौजूद था।