चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आई.जी.पी. रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रविन्द्र सेन के नेतृत्व मे बुधवार को मय जाप्ता मय वाहन सरकारी बोलेरो वाहन मय आवश्यक अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाकांबदी व सर्कल गश्त, स्थाई वारण्टी व वाछित अपराधियो की तलाश हेतु समय 02.47 पी. एम पर थाने से रवाना हो कस्बा मण्डफिया अमरपुरा होता हुआ केसर खेडी गांव से पहले केसरखेडी स्कुल के पास समय 03.00 पी.एम पर पहुँच वाहन को रोड किनारे लगा कर बावर्दी एवं सादा वस्त्र में नाकाबन्दी शुरू की गई। दौराने नाकाबन्दी समय 03.10 पर अमरपुरा गाँव की तरफ से सफेद रंग की स्कुटी आती दिखाई दी। जिस पर चालक व उसके पीछे एक व्यक्ति और बैठा दिखाई दिया। स्कूटी चालक व उसका साथी पुलिस नाकाबंदी से पहले थोडी दूरी पर स्वयं के कब्जे शुदा स्कुटी को रोककर अमरपुरा की तरफ वापस घुमाने का प्रयास करने लगे जिनको अविलम्ब थानाधिकारी रविन्द्र सेन . मय जाप्ता पुलिस के द्वारा स्कुटी को रोककर दोनो को डिटेन किया गया दोनो व्यक्तियो को स्कुटी से नीचे उतारा जाकर उपरोक्त स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कुटी की सीट का लॉक खोलकर सीट को उपर उठाकर सीट के निचे स्थित डिक्की में देखा गया तो एक पारदर्शी रंग की प्लास्टिक की थैली अवैध अफीम मिली। उक्त प्लास्टिक की थैली में भरी हुई अफीम का वजन 01 किलो 950 ग्राम मय बारदान के होना पाया गया। अवैध अफीम परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कुटी बंरग सफेद टीवीएस कम्पनी की जूपीटर को जरिये फर्द जप्त किया गया। इस प्रकार वाहन स्कूटी के चालक एवं स्कुटी के पीछे बैठे व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र अवैध अफीम परिवहन करना पाया जाने से हर दोनों गोपाल जाट व प्रकाश जाट के विरूद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध कारित किया जाना पाया गया। जिस पर अवैध अफीम एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे पुलिस लेकर जरिये फर्द जप्ती के पृथक से जब्त किया जाकर अभियुक्तगणों को गिरफतार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 गोपाल पिता भगवान लाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी केसर खेडी थाना मण्डफिया
2 प्रकाश जाट पिता माधुलाल जाट जाति जाट उम्र 37 साल निवासी घोडाखेडा थाना मण्डफिया
पुलिस टीमः- थानाधिकारी रविन्द्र सेन, एएसआई विश्राम, कानि कुलदीप, महेन्द्र, विजेश, मुकेश गजराज, नारायण लाल
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।