मंदसौर। पुलिस थाना वायडी नगर मन्दसौर व्दारा मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन करने वाले तस्करो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे फोर लाईन से दो अंर्तराज्यीय तस्करो को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते हुए पकडा गया।
वायडी नगर पुलिस द्वारा एक ग्रे मेहन्दी रंग की महिन्द्रा बोलेरो जीप नंबर MP11BE0552 से काले रंग के 03 प्लास्टिक के कट्टो से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 120000-/ रूपए का पकड़ा।
कार्य का विवरणः - म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करो के विरूद्ध कठोरतम एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिये विशेष निर्देश प्रसारित किये गये है। उक्त निर्देशों की अनुपालना हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य मे अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर टी.एस. बघेल व सी.एस.पी. मन्दसौर जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशो का पालन करते हुए थाना वायडी नगर मन्दसौर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 27.05.2026 को महू नीमच हाईवे जेसे व्यस्ततम फोर लाईन मार्ग पर नाकाबंदी की गई नाकाबंदी के दौरान एक ग्रे मेहन्दी रंग की महिन्द्रा बोलेरो जीप नंबर MP11BE0552 को बामुश्किल रोका गया, जीप मे बैठे दो तस्करो ने जीप से उतरकर भागने का काफी प्रयास किया पुलिस टीम ने होंसला रखते हुए दोनो को भागने का मौका नही देते हुए दोनो तस्करो को घेराबंदी कर दबोच लिया पकडे गये तस्करो की पहचान राजस्थान राज्य के शातिर तस्करो के रुप में हुई, उसके बाद राजस्थान के रहने वाले दोनो शातिर तस्कर हीरसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित निवासी कोरना थाना मण्डली जिला बालोत्रा राजस्थान व नाम बाबुसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित निवासी कोरना थाना मण्डली जिला बालोत्रा राजस्थान के कब्जे वाली महिन्द्रा बोलेरो जीप मे पीछे वाली सीट पर रखे तीन काले रंग के कट्टो मे भरा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 120000-/ रूपए, एक ग्रे मेहन्दी रंग की महिन्द्रा बोलेरो जीप नंबर MP11BE0552 व दो एण्ड्रोयड मोबाईल पुलिस व्दारा जप्त किये गये तथा आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध थाना वायडी नगर मन्दसौर पर अपराध क्रमांक 240/26 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस अब आरोपीयो से जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में यह पूछताछ कर रही है कि वे यह डोडाचुरा कहा से लाए थे ओर किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
1- गिरफ्तार आरोपी
1. हीरसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित जाति ब्राहम्ण उम्र 31 वर्ष निवासी कोरना थाना मण्डली जिला बालोत्रा राजस्थान
2. बाबुसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित जाति ब्राहम्ण उम्र 28 वर्ष निवासी कोरना थाना मण्डली जिला बालोत्रा राजस्थान
2- जप्त मश्रका
1. काले रंग के 03 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा
किमती 120000-/ रूपए
2. एक ग्रे मेहन्दी रंग की महिन्द्रा बोलेरो जीप नंबर MP11BE0552 कीमती 600000-/ रुपये
3. एक हरे रंग का सेमसंग कम्पनी का टच मोबाईल कीमती 10000-/ रुपये
4. एक ग्रे रंग का रेडमी कम्पनी का टच मोबाईल कीमती 10000-/ रुपये
पलिस टीम :-
उक्त पूरी साहसिक ओर कामयाब कार्यवाही मे निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना वायडी नगर ओर उनकी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।