BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2026, 2:09 pm
KHABAR : ईदगाह में अदा हुई नमाज, अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की की दुआं, एक दुसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर में ईद का पावन पर्व इस वर्ष भी हर्षाेल्लास, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां सभी ने एक साथ ईद की नमाज अदा की।


ईद की नमाज शहर काजी नोमान अहमद अशरफी ने अदा कराई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं।


नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।


साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर शहर काजी नोमान अहमद अशरफी का पुष्पमाला से स्वागत किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।


इस अवसर पर शहर काजी नोमान अहमद अशरफी ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से समाज में एकता बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की।


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया, वहीं बाजारों में भी रौनक बनी रही। कुल मिलाकर देवास में ईद का पर्व शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE