BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 11:18 am
SHOK SAMACHAR : नहीं रही विमला देवी पामेचा, परिवार में शोक की लहर, निज निवास से निकली अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। कृषि मंडी व्यापारी दर्शन पामेचा की माताजी एवं अरुण, हस्तीमल तथा सुधीर पामेचा (लहसुन वाले, नीमच) की भाभी विमला देवी पामेचा (धर्मपत्नी स्व. प्रकाश पामेचा) का 71 वर्ष की आयु में गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज में शोक की लहर फैल गई।

पामेचा धार्मिक प्रवृत्ति की होने के साथ ही एक सफल गृहणी, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन के बाद परिवारजनों की सहमति से लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान कराया गया, जिससे उन्होंने मानवता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

उनकी अंतिम यात्रा गोविंद कॉलोनी से निकली, जिसमें परिवारजन, सकल जैन समाज सहित विभिन्न वर्गों के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मोक्षधाम पर पुत्रों, पौत्रों एवं परिजनों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर पंचतत्व में विलीन किया।

मोक्षधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार शब्बीर बोहरा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE