सरवानिया महाराज। श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला, जब एक भक्त खुशहाली की मन्नत लेकर श्री काल भैरव मंदिर से मां कालका के दरबार तक लोटन यात्रा करते हुए पहुंचा।
नगर के गिरधारीलाल माली ने शुक्रवार प्रातः 5.30 बजे नीमच-सिंगोली रोड स्थित श्री काल भैरव मंदिर से अपनी धार्मिक यात्रा प्रारंभ की। वे परिजनों के साथ खटीक मोहल्ला स्थित मां कालका मंदिर तक लोटन यात्रा करते हुए पहुंचे और माता के दर्शन कर परिवार एवं नगर की खुशहाली की कामना की।
यात्रा के दौरान आगे ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती रही, वहीं पीछे चल रहे परिजन जयकारे लगाते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। मां कालका मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालु ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।