BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 12:57 pm
BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर भयानक हादसा, मंदसौर की ओर जाते समय डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, भीषण टक्कर के बाद वाहन में फंसे युवकों को लोगों ने निकाला बाहर, नशे में धुत होने की आशंका, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। चौपाटी क्षेत्र के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में सुवासरा निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। कार नीमच से मंदसौर की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों द्वारा शराब के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हादसे के बाद दोनों युवक वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान सुवासरा निवासी कालू सिंह (पिता मदन सिंह) और प्रताप सिंह (पिता ईश्वर सिंह) के रूप में हुई है।

सूचना पर टोल एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी विशाल गिरीश भाटी, असिस्टेंट राहुल ब्रजवानी और पायलट मुकेश मालवीय ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को थाने भिजवाया गया। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE