BREAKING NEWS
KHABAR : आयुर्वेद से सेहत की सौगात, नीमच जिले के.. <<     NEWS : अंगदान-जीवनदान का संदेश लेकर निकली.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय.. <<     BIG REPORT : रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला.. <<     REPORT : 44 शासकीय सेवकों को मिला पदोन्नति का तोहफा,.. <<     KHABAR : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगोन.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद ने.. <<     KHABAR : पुलिस का बड़ा फेलियर, चलते-चलते मंत्री.. <<     खरगोन में मानसून की वापसी, झमाझम बारिश से.. <<     NEWS : आबू दिलवाड़ा जैन तीर्थ के 1000 वर्ष पूर्ण होने.. <<     खरगोन में राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों की.. <<     KHABAR : कंधों पर 11 किलो की भोलेनाथ प्रतिमा लेकर.. <<     BIG NEWS : नशे का काला साम्राज्य बेनकाब, एमडी.. <<     KHABAR : अफीम किसानों ने मांगों को लेकर मंदसौर.. <<     KHABAR : कनघटी में 25-26 जुलाई को गूंजेगा क्रिकेट का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 4:19 pm
KHABAR : नीमच के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 7 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव की तैयारी, 31 मई से होगी शुरुआत, भक्तों को मिलेगा कथावाचिका अनन्या शर्मा का सान्निध्य, महामंडलेश्वर हरिओम दासजी भी देंगे आशीर्वचन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्कीम नंबर 36-ए स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 31 मई से 7 जून तक सात दिवसीय विशाल धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज लायन डेन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। ग्वालियर-चंबल परिवार एवं नीमच की धर्मप्रेमी जनता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने पत्रकारों को बताया कि 31 मई से 7 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथावाचिका अनन्या शर्मा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि 4 जून से 6 जून तक श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री भूमिया सरकार का दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिओम दास जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 31 मई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा रोटरी क्लब के सामने स्थित महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाएंगी।

इसके अतिरिक्त 1 जून से 6 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे हवन एवं यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न होंगे। सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव की पूर्णाहुति 7 जून को महाप्रसादी के साथ होगी। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE