चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत कपासन थाना पुलिस ने छह वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में स्थायी वारंटियों, भगोड़ों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरजीलाल यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी रणजीत पिता रतनलाल बागरिया (24 वर्ष), निवासी मांगरोल, थाना सदर निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।