BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 10:15 am
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक हादसा, बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता, दोनों को निगल गई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का शव मिला, बेटे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र के सेमली आंतरी गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में नदी में नहाने गए पिता-पुत्र डूब गए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया, जबकि पुत्र की तलाश देर रात तक जारी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दशरथ सिंह (40) पिता ईश्वर सिंह तथा उनका पुत्र लखन (20) नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा है कि पुत्र को डूबता देख पिता उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ द्वारा देर शाम तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान में दशरथ सिंह का शव बरामद कर लिया गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक लखन की तलाश जारी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद सेमली आंतरी गांव में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE