BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 1:33 pm
BIG NEWS : सौतेले पिता की दरिंदगी, मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका बेटी का शव, फिर पुलिस को सुनाई अपहरण की कहानी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहलाने वाली घटना से हर किसी की रूह कांप उठी। सौतेले पिता ने अपनी बेटी का शव मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। फिर पुलिस के सामने उसके अपहरण की कहानी बनाते हुए उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाता रहा। 


संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी बच्ची की मौत
सिरोल थाना इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। लेकिन सौतेले पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी देने की बजाय उसे नदी में फैंक दिया था। पुलिस ने जब CCTV खंगाले तो सौतेले पिता की कहानी झूठी निकल गई। 


फांसी लगाने पर नदी में फेंक दिया शव
भांडा फूटने पर उसने पुलिस को बताया कि 24 मई को घर से वह लापता हो गई थी। हाल ही में उसने घर आकर फांसी लगा ली। जिससे वह डर गया और उसने शव को भिंड स्तिथ सिंध नदी में फेंक दिया। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो नदी में मगरमच्छ एक शव को खाते हुए दिखे। 


DNA से खुलेगा राज
पुलिस ने मौके से शव का टुकड़ा बरामद कर लिया है। शव उसी बच्ची का है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए DNA जांच कराई जाएगी। पुलिस मृतक बच्ची की मां, सौतेले पिता सहित अन्य परिजनों से पूछताछ में जुटी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE