BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 4:51 pm
KHABAR : प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान, कुकड़ेश्वर में कुशवाह समाज का भव्य समारोह, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मेधावियों, किसानों और खिलाड़ियों का किया सम्मान, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच/कुकड़ेश्वर। कुश कल्याण मंच के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह सकल छोकरा समाज द्वारा कुकड़ेश्वर में संयुक्त सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज की प्रतिभाओं, प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों तथा खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, इंदौर विधायक महेंद्र सिंह हार्डिया, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, प्रांतीय कुशवाह समाज भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नासिंह कुशवाह, भगीरथ कुशवाह, पूर्व प्रदेश महामंत्री गोपाल कुशवाह, प्रांतीय अध्यक्ष सोनू कुशवाह, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत-सम्मान से हुई। कुश कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष गणपत कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाह एवं समिति सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों तथा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा समाज की एकता और प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE