BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, जब बाइक से अफीम लेकर निकला तस्कर तो रास्ते में मिली घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों को देख आरोपी ने उठाया ये कदम, रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितना माल ले जा रहा था, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्यप्रदेश इकाई के अंतर्गत नीमच प्रथम खंड की टीम ने 28 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई-
सीबीएन को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश पंजीकृत एक मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नीमच प्रथम खंड के अधिकारियों की टीम को मोरवन-डीकेन मार्ग पर तैनात किया गया।

भागने की कोशिश नाकाम-
दिन के समय टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान की। अधिकारियों द्वारा वाहन को रुकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सीबीएन अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

साइड बॉक्स से मिली अवैध अफीम-
मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के साइड बॉक्स में छिपाकर रखे गए एक प्लास्टिक बैग से 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्ती- 
बरामद अवैध अफीम एवं हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी- 
सीबीएन अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा है कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कठोर एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE