BREAKING NEWS
KHABAR : कंधों पर 11 किलो की भोलेनाथ प्रतिमा लेकर.. <<     BIG NEWS : नशे का काला साम्राज्य बेनकाब, एमडी.. <<     KHABAR : अफीम किसानों ने मांगों को लेकर मंदसौर.. <<     KHABAR : कनघटी में 25-26 जुलाई को गूंजेगा क्रिकेट का.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में.. <<     KHABAR : दो सप्ताह बाद खरगोन में झूमकर बरसे बादल,.. <<     शिवपुरी में छात्रों का हल्लाबोल, परीक्षा.. <<     मंदसौर में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, पुतला.. <<     शाजापुर में मनाया गया भीम आर्मी का 11वां.. <<     मंदसौर में सांडों की लड़ाई में हादसा टला,.. <<     KHABAR : नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी.. <<     KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: छतरपुर में ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : खेल मैदान या निर्माण स्थल? नीमच में शुरू.. <<     VIDEO NEWS: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध.. <<     आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत शेवराबाई.. <<     VIDEO NEWS: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 3:00 pm
KHABAR : मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज की निश्रा में बाहुबली धाम पर हुआ 1008 नाममन्त्रो द्वारा महा मस्ताभिषेक, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के बाहुबली धाम तीर्थ पर मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज की निश्रा में 1008 नाम मंत्रों से भगवान आदिनाथ का महा मस्तकाभिषेक आस्था और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।


ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6ः30 बजे से रविवार को भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर दिगम्बर जैन श्रद्दालुओं द्वारा गीत संगीत  के साथ 1008 महा मंत्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर अभिषेक के लाभार्थियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने महा मस्तकाभिषेक से प्राप्त होने वाले पुण्य के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।


बाहुबली धाम पर महा मस्तकाभिषेक का यह सुअवसर पहली बार मुनिश्री एवं ससंघ की निश्रा में आयोजित हुआ। इस आध्यत्मिक आयोजन में नीमच मंदसौर सहित कई श्रीसंघ के दिगम्बर जैन उपासक उपस्थित थे।


प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक मुनिश्री के प्रवचन एवं 10 बजे से बर्धमान जैन धर्मशाला में महाराज श्री की ससंघ आहारचर्या हुई। 11 बजे से वात्सल्य भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण आयोजन में नगर के समाजजन बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।  भक्ति के इस आयोजन में जैन सोश्यल ग्रुप एवं मुनि सेवा समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शिखरचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE