मनासा। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के स्वय सेवक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद राम झंवर स्वदेशी, जिनका शनिवार को 66 वर्ष की आयु निधन हो गया। आप पिछले कई माह से अस्वस्थ थे। रविवार को उनके निवास स्थान से निकली अंतिम यात्रा में नीमच, मंदसौर जिले सहित अनेक नगरों से भाजपा, बजरंगदल, विहिप के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए। मोक्ष धाम पर उनके पार्थिव शरीर को उनके पुत्र सहित परिवारजनों ने दुखी मन से पवित्र अग्नि को समर्पित करते हुए पंचतत्व में विलीन किया। मोक्ष धाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व गोविंद राम झंवर स्वदेशी के समाज संगठन हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में आगर मालवा के पूर्व विधायक गोपाल परमार, राजेश लढ़ा, पुष्कर झंवर, कैलाश आगार, पूर्व नप अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, अजय तिवारी, राधेश्याम सोमानी, समरथ बागवान, प्रेम कुशवाह, रजनीश शर्मा, रमेश गुलाटी, पंकज पोरवाल, सुरेश मालपानी सहित अनेक व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार शब्बीर बोहरा ने दी।