BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 10:36 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक हादसा, मनासा-मंदसौर मार्ग पर सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार कार, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी 108 एंबुलेंस, गंभीर घायलों को किया रेफर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा-मंदसौर मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे आंतरी माता फंटे के समीप एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत में पलट गई। दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान नागेश पिता गोवर्धन (28 वर्ष) निवासी मालाखेड़ा तथा राजू पिता कन्हैयालाल गुर्जर (26 वर्ष) निवासी लड़किया के रूप में हुई है।

दोनों घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटें होने के कारण दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक रूप से वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE