नीमच। ग्राम कचौली हड़कियाखाल में 31 मई 2026, बरोज इतवार, हजरत सैय्यद हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के मौके पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उर्स कमेटी के सदर द्वारा जिला कमेटी के सदर सलीम खान का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हजरत के आस्ताने पर हाजिरी दी और मुल्क में अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के दौरान चादर पेशी, फातिहा और दुआ का आयोजन भी किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए उर्स की अहमियत पर प्रकाश डाला।