सरवानिया महाराज। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को सोमवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। शहर में शाम करीब 5 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश की बूंदें गिरना शुरू हुईं, जो देखते ही देखते अच्छी बारिश में बदल गईं।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश का दौर जारी था। वहीं, मोरवन के समीप स्थित ग्राम रामनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा।
मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन ने राहत महसूस की, वहीं किसानों की नजरें भी अब आगामी बारिश और फसलों पर इसके प्रभाव पर टिकी हुई हैं।