BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 6:30 pm
NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- सम्पर्क पोर्टल के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्पर्क पोर्टल, दैनिक जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई से जुड़े सभी लंबित मामलों का गंभीरता, संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बजट घोषणाओं, विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी रखने तथा कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए।

अजमेर विद्युत वितरण निगम की समीक्षा में अघोषित बिजली कटौती पर नियंत्रण, ढीले विद्युत तारों की मरम्मत, विद्युत लाइनों से पेड़ों की टहनियां हटाने तथा ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के तहत राजकीय भवनों पर सोलर लाइट लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां करने एवं सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर परिषद को शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई और जनसुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE