BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 4:55 pm
NEWS : शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान, समारोह में 40 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, टॉपर्स को नकद पुरस्कार, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़ीसादड़ी। पठान शेख़ सैय्यद मुस्लिम सोसायटी 52 गांव कमेटी के तत्वावधान में पिंड दरगाह परिसर में आयोजित चौथा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक एकता और प्रतिभा प्रोत्साहन का प्रेरणादायी आयोजन बनकर सामने आया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और अभिभावकों की उपस्थिति में 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जुले खान पठान (बिनोता) ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हबीब खान पठान (उदयपुर) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति है। शिक्षित समाज ही विकास, प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. जुबैर खान, भारतीय थाई बॉक्सिंग टीम के कोच, ने युवाओं को खेलों और शारीरिक फिटनेस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है तथा अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं।

मुख्य वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अशरफ पठान, प्राचार्य बड़ीसादड़ी, ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

टॉपर विद्यार्थियों को मिला विशेष सम्मान-
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें नकद पुरस्कार, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कुछ विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए 5 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। विद्यार्थियों की सफलता पर उपस्थित समाजजनों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में रहा टीमों का महत्वपूर्ण योगदान-
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कपासन के अध्यापक मंजूर खान एवं उनकी टीम, निंबाहेड़ा के जाहिद साहब एवं उनकी टीम तथा छोटीसादड़ी के मुश्ताक साहब एवं बाबू खान की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन अध्यापक जम्मू खान (मंगलवाड़) ने किया। इस अवसर पर डॉ. अकरम पठान, इकबाल मोहम्मद शेख, रशीद चौधरी, असलम खान पठान, मुश्ताक, मुमताज मोहम्मद शेख, फरजन खान पठान सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

52 गांवों के समाजजनों की रही सहभागिता-
समारोह में 52 गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंत में कमेटी अध्यक्ष जुले खान पठान ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, अभिभावकों और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। सौहार्द, सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रति समर्पण के संदेश के साथ समारोह संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE