BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 12:48 pm
KHABAR : सेवा का अनूठा उदाहरण, भीषण गर्मी में राहत का घूंट, भारत विकास परिषद ने राहगीरों को पिलाई ठंडी छाछ, ललित राठी के जन्मदिवस पर आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा द्वारा ठंडी छाछ वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया। यह आयोजन शाखा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार राठी के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडी छाछ वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ ग्रहण कर भीषण गर्मी से राहत महसूस की। परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ निरंतर समाजहित के कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान छाछ वितरण जैसे सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव प्रमोद मालू ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE