BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 11:20 am
KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला ताइक्वांडो संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप ‘आरोह-2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेरिया कला के सहयोग से एक दिवसीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंचायत भवन के सामने स्थित डोम में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्गीय निर्मल राठौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सरपंच राजेश राठौर, मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह वर्मा एवं खेमराज मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 18 रजत एवं 28 कांस्य पदक, कुल 68 पदक अपने नाम किए। पांच वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में सूरज कच्छावा, माया लोधा, दीपिका राठौर, मेघना सिंह जुरेल, इमानुएल पॉल, विक्की बैरागी, मोक्षिता जैन, अर्शीन खान एवं अन्य ने रेफरी और ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, विजेता खिलाड़ियों को पदक तथा प्रतियोगिता के 10 ऑफिशियल्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रतनलाल निर्माण एवं सचिव जयप्रकाश लोधा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE