मनासा। तहसील मनासा के ग्राम खेड़ी में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से राधे कृष्ण मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ बुधवार, 2 सितंबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निकाली गई। इसके बाद कथावाचक पंडित मनोहर जी शर्मा (रंगना) द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
आयोजन के अंतिम दिन 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।
स्थान: राधे कृष्ण मंदिर, ग्राम खेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच (म.प्र.)
आयोजक: समस्त ग्रामवासी, खेड़ी (मनासा)