BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 12:56 pm
KHABAR : विकासनगर में 5 सितंबर से सजेगा रामलीला का भव्य मंच, 11 दिन रामायण के प्रमुख प्रसंगों का होगा मंचन, श्रीराम जन्मोत्सव से शुरू होकर रावण वध और रामराज्याभिषेक के साथ होगा समापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासनगर विस्तार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में 5 से 15 सितंबर तक 11 दिवसीय तुलसीकृत रामायण एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। धर्म प्रचारक रामायण एवं रामलीला मंडल के श्री पं. दिनेश तिवारी जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन शाम 7:30 से रात 10:30 बजे तक रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

श्रीराम जन्मोत्सव से होगी शुरुआत-
आयोजन की शुरुआत 5 सितंबर को भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के साथ होगी। इसके बाद मुनि आगमन एवं ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा सीताराम विवाह जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

राम वनवास से लक्ष्मण शक्ति तक होंगे प्रमुख प्रसंग-
रामलीला के अगले चरण में राम वनवास, मंथरा-कैकेयी संवाद, शूर्पणखा प्रसंग, सीताहरण, शबरी-राम भेंट, राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और लक्ष्मण शक्ति जैसे प्रसंग मंचित होंगे। अंतिम चरण में कुंभकरण एवं मेघनाद वध के बाद 15 सितंबर को रावण वध और रामराज्याभिषेक के साथ रामलीला का भव्य समापन होगा।

जनसहयोग से होगा आयोजन-
आयोजकों के अनुसार रामलीला का आयोजन जनसहयोग से किया जा रहा है। मंडल की ओर से भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं के सहयोग से की जाएगी। आयोजन समिति ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण और रामलीला का दर्शन करने का आग्रह किया है। साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया है।

कार्यक्रम का समय: प्रतिदिन शाम 7:30 से रात 10:30 बजे तक।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE