BREAKING NEWS
BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 1:50 pm
BIG NEWS : फिल्म पुष्पा और राजस्थान पासिंग टेंकर, जैसे ही बजी थाने के फ़ोन की घंटी तो एक्शन में आई पुलिस, फिर की सालरिया फंटे पर नाकाबंदी तो सामने दिखा वाहन, जब रोककर ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिए ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जो दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह, थाना प्रभारी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के द्वारा चौकी प्रभारी साताखेड़ी उनि शुभम व्यास को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यवाई करते हुऐ आरोपियों के कब्जे वाले टेंकर की स्किम मे छिपाकर रखा कुल 18 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल किमती 36 लाख रुपये का जप्त किया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार गठीत टीम को आज प्रातः सूचना प्राप्त हुई की एक इंडियन आईल लिखा हुआ नीले सफेद रंग के पट्टे वाला टेंकर क्र RJ 04 GA 1946 मे डोडाचुरा लेकर बोलिया की तरफ से सुवासरा तरफ जाने वाला है। जो उक्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा कार्यवाई करते हुऐ हनुमान मन्दिर के पास सालरिया फंटा बोलिया सुवासरा रोड़ से आरोपी गणपत उर्फ गणेश पिता हुकमाराम जाट उम्र 23 साल निवासी सिंदरी दरकुड़ी थाना सिंदरी जिला बाड़मेर राजस्थान, श्रवण सिंह पिता राघुसिंह गुर्जर उम्र 36 साल निवासी ढाबला महेश थाना सुवासरा जिला मन्दसौर, शंकरसिंह उर्फ बबलु पिता मांगुसिंह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी ढाबला महेश थाना सुवासरा जिला मन्दसौर, हनुमान पिता कानाराम माली उम्र 26 साल निवासी ग्राम बीरई तहसील बावड़ी थाना खेड़ापा जिला जौधपुर राजस्थान के कब्जे वाले टेंकर वाहन क्रमांक RJ 04 GA 1946 के अन्दर से कुल 180 प्लास्टिक के सफेद कट्टो मे रखा कुल 18 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमत 36 लाख रूपये एवं पेट्रोल टेंकर कीमत 10 लाख रूपये जप्त किया गया व आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते डोडाचुरा राघुसिंह पिता शंकरसिंह गुर्जर निवासी ढाबला महेश द्वारा भरवाना बताया तथा भरा हुआ डोडाचुरा हनुमानराम पिता झालाराम जाट निवासी जालौर खारी राजस्थान को देने जाना बताया। उक्त आरोपीयो से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के बारे में और विस्तृत पुछताछ की जा रही है। आरोपीयो के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 743/22 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।  

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक दिनेश प्रजापति, उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेड़ी, आऱक्षक 118 प्रेम कुमार रावत, आऱक्षक 702 विजय सिंह, आऱक्षक 834 अरुण शर्मा, आऱक्षक 310 विक्रमसिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, सैनिक नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE