BREAKING NEWS
BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 12:21 pm
BIG NEWS : भाटखेड़ा फंटा और एमपी पासिंग पिकअप, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर नाकाबंदी कर रोका वाहन तो ड्राईवर ने लगाया टॉप गेर, जब पीछा किया खाकी ने तो गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर      

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक प्रदार्थ की धरपकड़ व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाई हेतु पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में थाना नीमचसिटी पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए दिनांक 02-03 दिसम्बर की मध्य रात्रि में मुखबिर द्वारा सुचना मिली की एक पिकअप वाहन जिसकी नंबर प्लेट पर एमपी 09 जीजी 8324 लिखा है भाटखेडा फंटे तरह आ रहा है। 

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना नीमच सिटी पुलिस द्वारा भाटखेडा फंटे पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद उक्त संग्दिग्ध वाहन आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी वाहन चालक पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए, अपने वाहन को तेज़ गति से नीमच बाईपास जेतपुरा तरफ भगा ले गया। पुलिस द्वारा तत्परता से पीछा करने पर आरोपी वाहन चालक अपने साथी के साथ वाहन को अमृत सरिया ढाबे के पास चालू हालत में छोड़ कर अँधेरे का फायदा उठा कर दोनों आरोपी खेतो में भाग गये। 

उक्त वाहन को चेक करते वाहन में 35 कट्टो में 6 क्विंटल 76 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा भरा था, जिसे जप्त किया गया। वाहन की नंबर प्लेट पर लिखे नम्बरों को सर्च करते वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होना पाई गई। बाद वापसी पर थाना नीमचसिटी पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपीयो की तलाश व वाहन के सम्बन्ध में विवेचना की जा रही हैं। 

उक्त कार्यवाई में उनि असलम पठान, सउनि अखिलेश घोंगडे, प्रआ मो शाकिर, प्रआ जितेन्द्र जगावत, प्रआ अजित कुमावत, आर चालक महेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE