BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 7:09 pm
KHABAR : कृषि उपज मंडी जावद में परफेक्ट फिटनेस जिम ने किया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन, स्पार्टन और नगर परिषद जिम ने मारी बाजी, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। कृषि उपज मंडी जावद में परफेक्ट फिटनेस जिम द्वारा वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 55,65,75,85 और अंत में ओपन वेट की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वेट लिफ्ट प्रतियोगिता में स्पार्टन जिम के पहलवानों ने 55 और 65 किलोग्राम वेट केटेगरी में वेटलिफ्टिंग में भाग लिया और दोनों में ही विजय प्राप्त की जिसमे 55 किलो में लक्की मिर्जा ने अधिकतम 80 किलोग्राम वेट उठाया और 65 किलो में मनीष सांवलिया ने अधिकतम 110 किलो वेट उठाकर विजय प्राप्त की । 

नगर परिषद द्वारा संचालित जीम के पहलवान अनिल राडोदिया ने 75 किलोग्राम में 105 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ओपन प्रतियोगिता में पप्पू धाकड ने 140 किलो वेट उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 85 किलोग्राम में परफेक्ट फिटनेस जिम के ऋतुराज ने बाजी मारी वही अंत में मिस्टर जावद में  पप्पू धाकड़ ने 140 किलो वेट उठाकर प्रथम स्थान, पंकज  जैन ने 130 किलो वेट उठाकर द्वितीय, ऋतुराज ने 120 किलो वेट उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावद  मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन  माली , उपाध्यक्ष सूचित सोनी, नयागांव नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट ने दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नीमच से अर्जुन पंडित , डॉ. साजिद खान , मेहबूब खान , मिस्टर एमपी अरबाज़ खान , निम्बाहेड़ा से नेशनल पावरलिफ्टर ओम तेली , मिस्टर चितौड़ सुरेश कीर , अनिल वैष्णव की उपस्थिति में जावद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आए सभी पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE