मल्हारगढ़। गांव मोल्याखेड़ी में गरीब कन्या के विवाह में पधारे क्षेत्र के भामाशाह सरल सहज स्वभाव के धनी कृष्णपाल सिंह शक्तावत ने गरीब कन्या के विवाह अवसर पर एक सिलाई मशीन एवं रुपए 5100 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर भारत सिंह नारायण सिया मोल्याखेड़ी दरबार सिंह, विनोद सेन मुंदेड़ी सहित परिवार जन मौजूद थे। सभी ने कृष्णपाल सिंह शक्तावत की इस उदारता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञात रहे कि शक्तावत मुंदेड़ी यूंही नहीं क्षेत्र के भामाशाह कहलाते हैं वह जब भी इस प्रकार का कोई अवसर आता है और उन्हें जब सूचना मिलती है तो वहां जाकर अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर गरीबों की मदद करने का प्रयास करते हैं।